शादी के बाद क्यों बढ़ता है वजन और मोटापा, Weight Gain After Marriage

Shadi ke baad kyu badhta hai wajan aur motapa

अक्सर देखा गया है कि शादी के बाद शादीशुदा जोड़े मोटापे की तरफ बढ़ने लगते हैं। स्त्री हो या पुरुष दोनों ही अपने वजन को कंट्रोल नहीं कर पाते और मोटापे की चपेट में आ जाते है। क्या आपने सोचा है? क्या आपके दिमाग में यह कभी सवाल आया है, कि “Shadi ke baad kyu badhta hai wajan aur motapa” हैं?

शादी के बंधन में बनने के बाद ज्यादातर couples मोटे हो जाते हैं। उनका वेट बहुत अधिक बढ़ जाता है। शादी के बाद अक्सर शादीशुदा कपल बहुत खुश रहते हैं। एक दूसरे की इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करते हैं, जिस वजह से वह मोटे होने लगते हैं। खुशी मोटे होने की संभावनाओं को अधिक बढ़ा दे देती है। हमने अक्सर सुना है कि शादी के बाद जिंदगी बदल जाती है, परंतु शरीर में भी बदलाव आते हैं। मोटे होने की यह बात किसी को भी चिंता में डाल सकती है। ऐसा क्या कारण हो सकता है कि अचानक शादी के बाद लोगों के वजन में इजाफा होने लगता है। ज्यादातर देखा गया है, कि शादीशुदा जोड़े जिनकी शादी को 1 या 2 साल हो चुके हैं, उनका वजन अविवाहित व्यक्ति और स्त्री के मुकाबले बहुत ज्यादा बढ़ने की संभावनाएं रहती हैं। अधिकतर पाया गया है कि शादीशुदा जोड़े शादी के बाद 9 से 10 किलो वजन बड़ा ही लेते हैं। लाइफ स्टाइल में बदलाव के कारण कपल्स के वजन में भी बढ़ोतरी होती है।

शादी के बाद वजन बढ़ने की संभावनाओं के कारण

1 जीवनसाथी पाने का दबाव कम होना:

अक्सर देखा गया है कि शादी के बाद वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण यह होता है, व्यक्ति पर जीवनसाथी पाने का दबाव बहुत कम हो जाता है। वह इस तरफ से बहुत बेफिक्र हो जाता है कि अब उसकी मोटापे के कारण उसकी शादी नहीं होगी। इसके लिए शादीशुदा जोड़े अपने शरीर में हो रहे परिवर्तन को लेकर चिंतित नहीं होते हैं। उनके पास एक और बहाना होता है कि अब तो हम शादीशुदा है अब कौनसा किसी को पसंद करवाना है। अक्सर पाया गया है कि जो जोड़े अपनी शादी से पूरी तरह से संतुष्ट होते हैं और खुशी और सुरक्षित महसूस करते हैं उनके वजन बढ़ने की ज्यादा संभावना रहती है। क्योंकि उनमें किसी भी तरह पति को या पत्नी को आकर्षित करने का दबाव नहीं होता। जहां पति पत्नी में ज्यादा प्यार होता वह पूर्ण रूप से संतुष्ट रहते हैं, उन्हें मोटापे को लेकर किसी भी तरह की डर या झिझक नहीं होती।

See also  What is Leptospirosis in Hindi. बाढ़ और बारिश के पानी से हो सकती है लेप्टोस्पायरोसिस की समस्‍या

2 पार्टनर की पसंद का ख्याल रखना:

अक्सर देखा गया है कि शादीशुदा जोड़े बाहर खाना खाने के लिए बहुत ज्यादा जाते हैं। वह हर दिन को एक दूसरे के साथ इंजॉय करना चाहते हैं। उनके लिए बाहर खाना खाना एक सबसे महत्वपूर्ण चीज बन जाती है। वह अक्सर बाहर डिनर और ब्रंच के लिए जाना शुरू कर देते हैं। अपने खाने-पीने को लेकरचिंता करना वह करना बंद कर देते हैं। किसी भी तरह का unhealthy भोजन करने लगते है। अक्सर देखा गया है कि पार्टनर एक-दूसरे की पसंद का खूब ख्याल रखते हैं। एक दूसरे की पसंद का भोजन करना ही पसंद करते हैं। एक दूसरे को खुश रखने के लिए उनके मन के मुताबिक भोजन करने लगते हैं। इसीलिए वह अत्यधिक सुख के कारण मोटे होने लगते हैं। एक दूसरे को खुश रखने की चाह में और एक दूसरे के प्रति प्यार दर्शाने की चाह में ऐसी कई छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिस कारण वह अपनी हेल्थ को नजर अंदाज करते हैं।

3 पाककला में हाथ आजमाना:

अक्सर देखा गया है कि शादी से पहले लड़कियां खाना बनाने में इतनी रुचि नहीं लेती जितना कि वह शादी के बाद। लड़कियां अपने जीवनसाथी और घर के बाकी सदस्यों को खुश रखने के लिए नए-नए व्यंजन बनाने में रुचि लेने लगती हैं। कहते हैं ना की दिल तक पहुंचने का रास्ता पेट से होकर जाता है, इसीलिए जब स्त्रियां शादी के बाद पाककला में अपना हाथ आजमाती है। रोज YouTube और Internet से नई-नई dishes ढूंढ कर नए-नए व्यंजन बनाना के खिलाने लगती है, तो वजन बनना तो जाहिर सी बात है।

See also  Fatty Liver के कारण और इलाज, Liver Disease & Treatment

4 Pregnancy से बढ़ता है वजन और मोटापा:

पहले बच्चे के दौरान अकसर देखा गया है कि Pregnant महिला के खानपान का बहुत ज्यादा ख्याल रखा जाता है, जो कि उसकी कोख में पल रहे बच्चे के लिए भी बहुत जरूरी होता है। अक्सर महिलाओं को नई-नई Craving होती है, जैसे की चटपटी या तेरी मसालेदार चीजें खाना। अपनी Craving को शांत करने के लिए अलग-अलग व्यंजन खाती है, परंतु एक साल तक बढ़िया खानपान के साथ अधिक काम ना करने की वजह से वजन बढ़ना जाहिर सी बात है। अक्सर देखा गया है कि Pregnancy के बाद वजन बढ़ता ही है, जिस वजह से महिलाएं मोटी हो जाती हैं। महिलाएं बाद में उस वजन को कम करने की कोशिश भी नहीं करती या फिर यह कह लीजिए कि उनके पास इतना टाइम ही नहीं होता कि वह अपने शारीरिक ढांचे की तरफ ध्यान दे पाए।

5 दिनचर्या में परिवर्तन से बढ़ता है मोटापा:

शादी के बाद व्यक्ति के दिनचर्या में बहुत अधिक परिवर्तन हो जाता है। महिलाएं और पुरुष दोनों की ही कार्य में बहुत ज्यादा बदलाव आ जाते हैं। वह अपने खानपान की तरफ लापरवाह तो हो ही जाते हैं, साथ में वह अपने वर्क आउट को भी जारी नहीं रख पाते। अक्सर देखा गया है कि महिलाएं शादी से पहले अपने डाइट का बहुत ध्यान रखते हैं, उसी तरह पुरुष भी जिम जाना, जोगिंग करना जैसी एक्टिविटीज करते रहते हैं। परंतु शादी के बाद वह ऐसी activity को नहीं करते और अपनी Body structure को maintain रखने की कोशिश भी नहीं करते, जिस कारण उनका वजन बढ़ता रहता है। शादीशुदा कपल यह सोचते हैं कि अब हमें किसी को इंप्रेस तो करना नहीं है शादी तो हो ही गई है, तो वजन बढ़ने या कम होने से क्या फर्क पड़ता है।

6 Physical activity का कम हो जाना के कारण बढ़ता है वजन:

जहां एक और शादीशुदा जोड़ा बेहतर से बेहतर खाना खाते हैं।अपने खानपान का पूरा ध्यान रखते हैं। वही उनकी शारीरिक activity लगभग शून्य के बराबर हो जाती है जोकि वजन बढ़ने की प्रमुख वजह है। सिंगल लोग अपनी Physical activity को जारी रखते हैं। अपना खानपान अपनी शारीरिक ढांचे के अनुसार ही रखते हैं। वह lightweight food ज्यादा पसंद करते हैं। सिंगल लोग कम खाना खाते हैं और एक्टिविटीज जारी रखते हैं।

See also  Keto Bulletproof Coffee in Hindi. तेजी वजन घटाने के लिए पिऐं कीटो बुलेट कॉफी

7 एक दूसरे के साथ अकेले में समय:

शादी से पहले लड़के लड़कियां अपना समय घर के बाहर अपने दोस्तों के साथ और घूमने फिरने में व्यक्त करते हैं। शादी के बाद शादीशुदा couples अपना समय एक दूसरे के साथ बिताना ज्यादा पसंद करते हैं, इसलिए वह घर पर ज्यादा समय बिताते हैं। घर पर सुविधाएं और आराम में अधिक वृद्धि होने के कारण एक निश्चित लाइफ जीने के कारण के वेट बढ़ने लगता है। वह घर पर ही नए-नए व्यंजन बनाकर खाना पसंद करते हैं। एक दूसरे के साथ समय बिताना पसंद करते हैं, परंतु इस कारण उनकी पैदल चलने की आदत, एक्सरसाइज करने की आदत कम हो जाती है। जिससे उनका मोटापा बढ़ने लगता है। सुविधा और आराम भरी जिंदगी वजन बढ़ने का एक मुख्य कारण है

वजन कम करने के लिए आपको कुछ जरूरी बातों पर भी ध्यान देना होगा जिनमें से विशेष है कि आप शुगर वाले ड्रिंक्स ना पिए Fast Food और deep fried food बिल्कुल भी ना खाए। रोज पर्याप्त आधा घंटा Exercise जरूर करें तली भुनी चीजों का सेवन ना करें, पानी आधिक पिये और heavy फूड अवॉइड करें।

आशा करते हैं इस पोस्ट में आपको Shadi ke baad kyu badhta hai wajan aur motapa इसके कारण पता लग गए होंगे। मोटापे और ज्यादा मसालेदार भोजन खाने से Fatty Liver समस्या आज कल बहुत बढ़त ये जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके बताये।

error: Content is protected !!