DNA क्या है? DNA के प्रकार – What is DNA in Hindi

DNA kya hai? Puri Jankari

What is DNA in Hindi: आज हम आपको DNA के महत्वपूर्ण तथ्यों के साथ-साथ इसके खोजकर्ता और इसके कार्यों के बारे में आपको विस्तार से बताएंगे। इस पोस्ट में DNA से जुड़े बहुत सारे रोचक तथ्यों को शामिल किया गया है। आज के इस वैज्ञानिक दौर में 1200 प्रकार के के डीएनए टेस्ट किए जा सकते हैं। DNA का पता लगाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमिका बाल और त्वचा की होती है, क्योंकि बालों और त्वचा में सबसे अधिक DNA की मात्रा पाई जाती है। DNA का टेस्ट उत्तराधिकारी साबित करने में और अपराधों को सुलझाने के लिए भी बहुत ही महत्वपूर्ण है। DNA Test द्वारा आप किसी नवजात बच्चे की बीमारी का भी पता लगा सकते हैं।

आज के दौर में जिस तरह से विज्ञान तरक्की कर रहा है, प्रत्येक दिन किसी न किसी क्षेत्र में कोई ना कोई नई खोज करता रहता है। इन्हीं में से एक खोज DNA भी है, जो कि मनुष्य के शरीर में से सबसे जरूरी अणुओ में से है। हमारे शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं को छोड़कर लगभग शरीर की हर कोशिका में DNA या जेनेटिक (Genetics) कोड होता है। DNA द्वारा किसी व्यक्ति के परिवारिक संबंधों के बारे में बहुत आसानी से पता लगाया जा सकता है। Real life में तो कभी फिल्मी दुनिया में कहीं ना कहीं DNA टेस्ट के बारे में जरूर सुना होगा। साइंस और डॉक्टर्स की दुनिया में DNA की खोज बहुत ही महत्वपूर्ण मानी गयी है। आज हम आपको DNA की परिभाषा के बारे में पूरे विस्तार से बताएंगे और इस विषय पर पूरी चर्चा करेंगे।

DNA क्या है? What is DNA in Hindi?

पेट में पल रहे भ्रूण को उसके माता-पिता के गुण सूत्रों द्वारा 23 जोड़े DNA प्राप्त होता है। प्रत्येक जोड़े में से एक पिता द्वारा और एक को माता द्वारा विरासत में प्राप्त होता है। इन 23 जोड़ो के परमाणु Nuclear गुणसूत्रों को डीएनए के रूप में जाना जाता है।
मनुष्य के शरीर की रचना विभिन्न-विभिन्न प्रकार की कोशिकाओं और अणुओं से मिलकर होती है। Living Cell के Chromosome में पाए जाने वाला तंतु नुमा अणु को DNA कहते हैं। इन्हीं में से एक अणु जो मनुष्य के शारीरिक संबंधों को बताता है, DNA कहलाता है। यह एक घुमावदार सीढ़ी की तरह होती है। DNA Test द्वारा किसी इंसान के परिवार और वंश के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है, क्योंकि DNA में Genetics गुण पाए जाते हैं। DNA द्वारा भाई-बहन, माता-पिता या सगे संबंधी कौन है यह निश्चित रूप से पता लगाया जा सकता है।

See also  Aadhaar Card Loan Kaise Le? आधार कार्ड पर लोन कैसे लें? पूरी जानकारी

DNA की खोज कब और किसके द्वारा हुई

1953 में DNA की खोज जेम्स वाटसन और फ्रैंकिस क्रिक द्वारा की गई। जेम्स वाटसन और फ्रांसिस क्रिक को 1962 में DNA की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

DNA Test कैसे किया जाता है?

किसी भी इंसान का यदि DNA टेस्ट करना हो तो उसके लिए उसके बाल, खून, स्किन का सैंपल चाहिए होता है। प्रेग्नेंट महिला के गर्भाशय में भ्रूण के चारों और जो तरल पधार्थ मौजूद होता है उसे अमिनियोड़ी फूल्स कहते हैं। उसके सैंपल द्वारा भी DNA Test किया जा सकता है। इसके अलावा किसी इंसान का DNA टेस्ट करने के लिए गालों में से अंदरूनी हिस्से का छोटा सा सैंपल भी ले सकते हैं। DNA टेस्ट की जांच करने वाली Laboratory, test करने के लिए ₹1000 से ₹40000 तक चार्ज कर सकती हैं। जांच करने के 15 दिन के अंदर ही आपको DNA की रिपोर्ट मिल जाती है। मनुष्य जींस में 46 क्रोमोसोम मौजूद होते हैं। यह Genetic Genes होते हैं, जो पीढ़ी दर पीढ़ी आगे ट्रांसफर होते रहते हैं। इसमें आपकी जेनेटिक प्रॉपर्टी की सारी जानकारी शामिल होती है। आपको आपकी आने वाली अगली पीढ़ी के आंखों का रंग, बालों का रंग कैसा होगा इसके बारे में पता चल सकता है। आगे आने वाले समय में कौन-कौन सी बीमारियां जो कि जेनेटिक है उसके बारे में भी पता चल जाता है। DNA हमेशा अमर रहता है, क्योंकि यह पीढ़ी दर पीढ़ी आगे चलता रहता है। यदि किसी इंसान का डीएनए चेंज हो जाता है तो यह Cells में दोष की वजह से होता है, जिसे म्यूटेशन कहते हैं। Ultraviolet (UV) Radiation कोई Chemical या किसी Virus की वजह से भी DNA Change हो सकता है।

See also  IBPS Kya Hai? IBPS PO and Clerk Exam की पूरी जानकारी
DNA Test कैसे किया जाता है?
DNA Test कैसे किया जाता है?

DNA के प्रकार (Types of DNA)

DNA की संरचना को डबल हेलिक्स (Double helix) कहा जाता है। इसके बारे में पुरे विस्तार से वाटसन द्वारा लिखी पुस्तक ‘द डबल हेलिक्स’ (The Double helix) में लिखा है। DNA का निर्माण न्यूक्लियोटाइड (Nucleotide) नाम के अणु से मिलकर बना होता है।

DNA के प्रकार (Types of DNA)
DNA के प्रकार (Types of DNA)

न्यूक्लियोटाइड के तीन प्रकार होते हैं।

  1. फास्फेट अणु,
  2. शुगर अणु,
  3. नाइट्रोजन बेस

नाइट्रोजन बेस (Nitrogenous Bases) DNA की संरचना बनाते हैं। यह चार प्रकार के होते हैं।

  1. एडेनिन
  2. ग्वानिन
  3. थायमिन
  4. साइटोसिन
DNA Diagram
DNA Diagram

DNA का कार्य शरीर की अनुवांशिक क्रियाओं का संचालन करना और प्रोटीन संश्लेषण को निरंतर में रखना होता है। DNA का सबसे महत्वपूर्ण कार्य Genetic Code को उपयोग कर प्रोटीन में पाए जाने वाले Amino Acid अवशेष का जो अनुक्रम होता है, उसे Encode करना है।

DNA से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

आज हम आपको DNA के बारे में कुछ ऐसे रोचक तथ्य और Facts बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा।

  1. डीएनए की जांच कराने के लिए सैंपल के तौर पर आप मूत्र का सैंपल, खून का सैंपल और गालों की कोशिकाओं का सैंपल भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  2. आप जानकर बहुत हैरान होंगे कि प्रत्येक दिन हमारे शरीर में लगभग 1000 से 1000000 तक DNA नष्ट हो जाता है।
  3. दुनिया की जितनी भी प्रजातियां है, उनकी जानकारी को केवल एक चम्मच DNA में रखा जा सकता है।
  4. विश्व के पूरे इंटरनेट डाटा को केवल 2 ग्राम DNA में स्टोर किया जा सकता है।
  5. मनुष्य के शरीर में 20000 से 25000 तक Genes होते हैं।
  6. DNA मनुष्य की रक्त कोशिकाओं को छोड़कर प्रत्येक कोशिकाओं में होता है। जब कोशिकाएं विभाजित होती है, तो DNA अपनी कॉपी बनाकर प्रत्येक कोशिका में एक-एक DNA पहुंचा देता है।
  7. यदि DNA की संरचना को पूरी तरह से सुलझाया और फैलाया जाए, तो यह 600 बार पृथ्वी से सूरज तक जाकर दोबारा आ सकता है।
  8. लगभग सभी मनुष्यों का DNA 99.9% तक समान ही होता है।
  9. सूर्य की UV किरणें इतनी खतरनाक है, कि वह DNA को नष्ट कर देती है।
  10. अमेरिका में दंपतियों पर किए गए एक रिसर्च से पता चला है कि लोग अपने से मिलते-जुलते DNA के लोगों से ही शादी करना पसंद करते हैं। अमेरिका में 825 जोड़ियों पर रिसर्च की गई। University of Colorado में व्यावहारिक विज्ञान विभाग के रिसर्चर बेंजामिन डोमिनिक की रिसर्च के मुताबिक लोगों के लाखों न्यूक्लियोटाइड पॉलीमॉरफिस्म (nucleotide polymorphism) की जांच में पाया गया कि लोग अपने जैसी सोच वाले और अपनी तरह मिलते-जुलते लोगों से ही शादी करना पसंद करते हैं। Brain imaging study के मुताबिक जब भी कोई व्यक्ति अपनी पसंद के किसी दूसरे व्यक्ति को देखता है तो उसके के दिमाग में 12 अलग-अलग जगहों पर प्यार का Chemical reaction होता है। जिसकी वजह से दिमाग में प्यार की प्रक्रिया महज पांच सेकंड में ही शुरू हो जाती है।
See also  Pradhan Mantri Yuva Yojana Kya hai? प्रधानमंत्री युवा योजना की हिंदी में पूरी जानकारी

DNA का हमारे शरीर में बहुत महत्व है, इसके द्वारा बहुत से महत्वपूर्ण बातों का पता लगाया जा सकता है। Criminal investigation में भी DNA का प्रयोग किया जाता है। DNA Genetic Problem, disorder और उत्तराधिकारी की समस्याओं को सुलझाने में भी बहुत सहायता करता है। उम्मीद करते हैं, आपको “DNA क्या है? (What is DNA in Hindi)” के बारे में पूर्ण जानकारी मिल गई हो। यदि आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगे तो आप इसे लाइक और शेयर जरूर करें। धन्यवाद।

error: Content is protected !!